बिलासपुर/कोटा: होली खुशियों का त्यौहार है जिसमें सभी अपने परिवार जनों व आस पड़ोस में गुलाल लगाकर होली उत्सव मनाते है ।परन्तु इस वर्ष होली में पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था के बाद भी एक मामूली विवाद को सुलझाने गए व्यक्ति को इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेलगहना चौकी के ग्राम सोनसाय नवागांव में होली के दिन पति पत्नी के विवाद के कारण समझौता करने गये एक व्यक्ति की जान ले ली।
मृतक ओमप्रकाश उइके पिता स्व.रामजी उइके उम्र 40 साल साम करीब पाँच बजे के आस पास पड़ोस में हो रहे पति – पत्नी के बीच विवाद को सुलझाने गया था। तभी महिला की पति रमेश कुमार उइके पिता छत्तर सिंह उइके उम्र लगभग 42 साल ने गुस्से में आकर अपने पड़ोसी ओमप्रकाश के सिर एवं गले मे टंगिया से वार कर हत्या कर दी।
घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। फ़िलहाल सूचना मिलने पर बेलगहना पुलिस मौके पर पहुँच कर शव को अपने कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश में जुट गई है इस घटना से क्षेत्र में गमगीन माहौल बना हुआ है।