युवा संगठन ग्राम कुली के युवाओं ने की विधायक कृष्णमूर्ति बांधी से सौजन्य भेंट

बिलासपुर:मस्तूरी विधायक श्री कृष्ण मूर्ति बांधी ने क्षेत्रीय प्रवास के दौरान युवा संगठन ग्राम कुली के प्रतिनिधियों से सीपत के विश्राम गृह में सौजन्य मुलाकात कर शहीद दिवस पर ऐतिहासिक रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

शिक्षा, स्वास्थ ,कृषि, रोजगार, बिजली,जल तथा पर्यावरण व्यवस्था को सुदृढ़ करने और ग्राम पंचायतों को सशक्त कर क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने के विषय में सारगर्भित चर्चा हुई ।

विधायक ने कहा कि वह युवा संगठन के सभी कार्यों से प्रसन्न हैं और हर संभव मदद के लिए तत्पर रहेंगे। हम सबको मिलकर समाज की सेवा करनी है और समाज के सभी वर्गों की ख़ुशहाली के लिए काम करना है।

जिसमें जिला पंचायत सदस्य नूरी दिलेन्द्र कौशिल, जनपद सदस्य अभिलेश यादव, संगठन के प्रतिनिधि अर्जुन वस्त्रकार, करन साहू, अजय यादव, और विश्वाधारंम के संस्थापक चंद्रकांत साहू एवं सौम्य रंजीता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *