रक्त दान से बड़ा कोई दान नही -जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दुर्गा उमाशंकर साहू

मुंगेली/लोरमी: कोरोना के खिलाफ जंग में हर कोई अपने तरीके से योगदान दे रहा है। अभी देखने को मिलता है कि हर जगह हर जिले में रक्तदान की कमी होती जा रही है।और इस वजह से अस्पतालों में मरीज को सही समय पर रक्त उपलब्ध नही हो पा रहा है। इसी कड़ी में आज दिन सोमवार को श्री सिद्ध मुनिबाबा आश्रम सेमरताल में रक्तदान महादान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

शहर में इस महामारी के दौरान किसी प्रकार के रक्त की कमी न हो, इसके लिए यह आयोजन किया गया था। कैंप में 150 से ज्यादा रक्तवीर ने रक्तदान कर इस आयोजन को सफल बनाया ।

रक्तदान कैंप की शुरुआत करते हुए जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दुर्गा उमाशंकर साहू ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं। और रक्तदान करने से किसी प्रकार की कमजोरी भी नही आती है। कैंप में आये हुए रक्तविरो को प्रशस्ति पत्र जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दुर्गा उमाशंकर साहू के हाथों प्रदान किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *