घर मे हुआ बड़ा धमाका 7 लोगो की मौत की ख़बर कई घायल

डेस्क :भागलपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।यहां एक घर में विस्फोट होने से 7 लोगों की मौत बताई हो गयी है जबकि कई लोग घायल हुए हैं।घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने के बाद रात में ही बचाव कार्य शुरू किए गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना भागलपुर के तातारपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।गुरुवार रात करीब 11:45 बजे यहां एक घर में विस्फोट हुआ घटना से करीब 3 मकान जमींदोज हो गए जिसमें 7 की मौत हो गई।बताया गया कि धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि आसपास के दो और मकान जमींदोज हो गये।

खबरों में कहा गया है कि हादसे में 12 लोग जख्मी हुए हैं।। जिस मकान में धमाका हुआ, वह कोतवाली से सिर्फ 100 मीटर दूर है। भागलपुर डीआईजी सुजीत कुमार ने कहा, शुरुआती जांच में बारूद, अवैध पटाखा और देसी बम से धमाके की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि एफएसएल की टीम की जांच के बाद तय होगा कि धमाका किस वजह से हुआ।

जानकारी के अनुसार घटना आतिशबाज के घर गुरुवार रात 11.30 बजे हुई। धमाका इतना शक्तिशाली था कि दो मंजिला मकान के परखच्चे उड़ गए। विस्फोट की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता कि घटनास्थल से चार किलोमीटर की परिधि में आने वाले मकान में मौजूद लोगों को भूकंप जैसे झटके महसूस हुए। धमाके के बाद पूरे इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई। इस कारण पुलिस बल तैनात कर स्थिति संभालना पड़ी।

मलबे में दबे लोगों को तुरंत निकालकर अस्पताल भेजा गया। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई गई है। शुक्रवार को प्रशासन की टीम ने जेसीबी से जमींदोज मकान व आसपास की इमारतों के क्षतिग्रस्त इमारतों का मलबा हटाया।

इसके अलावा कुछ और घरों को भी नुकसान पहुंचा है। सूचना पाकर घटनास्थल डीआईजी,एसएससी डीएम समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस संबंध में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *