जिले में इन दिनों लूटपाट डकैती जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही है पुलिस विभाग पर उठ रहे कई सवाल

रघु यादव की रिपोर्ट

बिलासपुर:बिलासपुर में दिन-ब-दिन अपराधिक गतिविधियां बढ़ती जा रही है एक दिन पहले ही व्यापार विहार में उठाईगिरो ने एसडीओ की स्कॉर्पियो से ₹16000 व दस्तावेज पार कर दिया है पुलिस सीसीटीवी कैमरा फुटेज खंगालने में लगी हुई है।

तारबाहर पुलिस के अनुसार मस्तूरी जनपद पंचायत के एसडीओ अमित बंजारे सोमवार को ड्राइवर के साथ खरीदारी करने व्यापार विहार थोक मंडी आए हुए थे। शाम 6:30 बजे दुकान के सामने स्कॉर्पियो खड़ी कर दी बंजारे खरीदारी करने चले गए और उनका ड्राइवर पहुंचाने चला गया इसी दौरान अज्ञात उठाएंगे उन्हें उनकी गाड़ी से बैंक में रखा ₹16000 व दस्तावेज चोरी कर लिया उठाए गिरी की वारदात से मार्केट में हड़कंप मच गया।

सूचना पर बार-बार पुलिस मौके पर पहुंच गई सीसीटीवी फुटेज खंगालने में चार युवक गाड़ी से चोरी करते नजर आ रहे हैं ज्ञात हो कि उक्त युवकों ने पिछले दिनों आशीर्वाद वैली निवासी किराना व्यापारी की गाड़ी से ₹60000 चोरी किया था वहीं युवक इस बार भी नजर आ रहा है पहली बार फुटेज मिलने के बाद ही पुलिस उठाईगिरी का कोई सुराग नहीं लगा पाई और बीते दिनों फिर उसी मार्केट में उठाईगिरी की वारदात हो गयी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *