दक्षिण भारत के इस बड़े फिल्मनिर्माता का निधन

पुडुचेरी: दक्षिण भारतीय फिल्म जगत से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आ रही है ।कन्नड़ फिल्मनिर्माता प्रदीप राज का कोरोना के चलते देहांत हो गया है। बृहस्पतिवार प्रातः 3 बजे के लगभग फिल्म निर्देशक ने अंतिम सांस ली। प्रदीप राज का एक निजी हॉस्पिटल में उपचार चल रहा था, उपचार के बीच में ही प्रदीप राज का देहांत हो गया। दक्षिण भारतीय फिल्म जगत के काबिल निर्देशक प्रदीर राज के पीछे उनकी पत्नी एवं दो बच्चे रह गए हैं।

आज पुडुचेरी में पूरे सम्मान के साथ फिल्मनिर्माता प्रदीप राज का अंतिम संस्कार किया जाएगा। बताते चलें, प्रदीप राज ने अपने निर्देशन करियर में लोकप्रिय एवं हिट मूवीज में काम किया। उन्होंने गिरगिटले , किच्चू जैसी मूवीज पर काम किया। प्रदीप राज ने KGF स्टार यश के साथ फिल्म किराताका में भी काम किया था।

फिल्म ‘किच्चू’ डायरेक्टर प्रदीप राज की नॉवल ‘होटी उरिवा किच्चिनल्ली’ का ही एडॉपटेशन है, फिल्म में कर्नाटक के मालेनाडु क्षेत्र के जंगलों के विनाश के बारे में है। इस मूवी में दिखाया जाता है कि कैसे एक आम आदमी उनकी सुरक्षा के लिए लड़ता है। प्रदीप राज की फिल्म भी दक्षिण भारतीय फिल्म जगत की सुपरहिट फिल्म बनकर उभरी थी। ऐसे में अभिनेता यश के लिए ये फिल्म उनके करियर की शानदार हिट साबित हुई थी। इसी फिल्म के पश्चात् से अभिनेता यश ने भी दक्षिण भारतीय फिल्म जगत में विशेष मुकाम हासिल किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *