बिलासपुर: बिलासपुर जिले में अंडर ब्रिज की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया है। ये चक्काजाम बिलासपुर से लगे सेंदरी मुख्यमार्ग सड़क पर किया जा रहा है। ग्रामीण बड़ी संख्या में धरना प्रदर्शन कर अपनी मांगों को पूरा करने की मांग कर रहे हैं।
कई घंटे तक सड़क को जाम कर ग्रामीण अंडर ब्रिज की मांग को लेकर सड़क पर बैठे हुए हैं। बिलासपुर से कोरबा तक नेशनल हाईवे बनाने का काम किया जा रहा है। लेकिन, शहर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हाईवे में अंडर ब्रिज नहीं होने के कारण ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।