कबाड़ के साथ मिला एक करोड़ से ज्यादा का गांजा देखें वीडियो

महासमुंद :मिली जानकारी के अनुसार महासमुंद जिले की कोमाखान पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान टेमरी नाका पर आयशर वाहन क्रमांक HR 74 A 6560 को रोककर चेक करने पर स्क्रैप के नीचे 700 किलो गांजा जब्त करने में सफलता मिली है । जब्त गांजे की कीमत एक करोड 40 लाख रुपये आंकी गयी है ।

सुनिये क्या कहा पुलिस अधिकारी ने

पुलिस ने रिजवान मका उम्र 20 वर्ष साजरा थाना चिनगुवा जिला मऊ मेवात हरियाणा एवं निजता उम्र 28 वर्ष निवासी सिमरावत थाना पिनसुवा जिला नऊ मेवात हरियाणा को गिरफ्तार कर धारा 20(ख) NDPS ACT के तहत कार्यवाही कर रही है । इस पूरे मामले मे पुलिस ने बताया कि आरोपी भुनेश्वर उडीसा से कबाडी के सामान के साथ गांजा लेकर दिल्ली जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *