नारी सशक्तिकरण कार्यशाला: जिला पंचायत सदस्य शीलू साहू हुई शामिल

मुंगेली। माँ वैष्णवी मंगलम एल आई सी के पास बिलासपुर रोड मुंगेली में गायत्री परिवार द्वारा आयोजीत दो दिवसीय आवासीय जिला स्तरीय स्वर्ण जयंती नारी सशक्तिकरण कार्यशाला की समापन अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शीलू साहू मुख्य अतिथी के रूप में शामिल हुई,जहां गायत्री परिवार की बहनों भाईयों के द्वारा आत्मीय स्वागत किया।
जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शीलू साहू ने युग निर्माण के पुरोधा परमपूज्य गुरुदेव एवं परमवंदनीया माता भगवती देवी जी के सुक्ष्म संरक्षण के इस पुनीत कार्य में जुटे नारी शक्तियों की हौसले बढ़ाते हुए शुभकामनाएं देते हुए संबोधित की। इस दौरान हरिद्वार से आये हुए सनातनी धर्मराष्ट्र सत्संग प्रेमी बहनों सहित जिला समन्वयक गायत्री प्रसाद साहू,सक्रिय कार्यकर्ता पदमा राजपूत,सावित्री राजपूत,सुनीता साहू, अनीता,अमिता गुप्ता,महेन्द्र सिंह राजपूत,ऋषि सिंह राजपूत,नोहर प्रसाद साहू,पोषण सिंह राजपूत,ररूहा सिंह राजपूत,राजेन्द्र सिंह राजपूत सहित अन्य सैंकड़ों लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *