
लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह के भतीजे है आनंद सिंह
रायपुर। कवर्धा जिले के पंडरिया क्षेत्र में लंबे समय से जनसेवा में सक्रिय आनंद सिंह ने विधिवत कांग्रेस में सदस्यता ले ली है।
मालूम हो पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष,लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह के भतीजे लंबे समय तक जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे में सक्रिय रहे उसके बाद वे पार्टी छोड़ पंडरिया क्षेत्र लोगो के लिए जनसेवा में सक्रिय रहते हैं। आनंद सिंह को आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने विधिवत कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।