गैस सिलेंडर पर 200 रुपये, डीजल 7 रुपये और पेट्रोल 9.50 रुपये हुआ सस्ता

दिल्ली: महंगाई की मार झेल रहे देश के लोगों को लिए सरकार की तरफ से खुशखबरी आई है. पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में कमी करने के लिए सरकार की तरफ से एक्साइज ड्यूटी को घटाने का फैसला लिया गया है. जिसके बाद सीधे-सीधे इसका असर इनके दामों पर पड़ेगा और लोगों की ढीली होती जेब से थोड़ी सी राहत मिलेगी।

आपको बता दें कि महंगाई से त्राहिमाम कर रही जनता को सरकार की तरफ से ये तोहफा दिया गया है. सरकार की तरफ से किए गए इस अचानक ऐलान के बाद लोगों को बहुत राहत मिल रही है. घोषणा की मानें तो एलपीजी गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी कटौती हुई है. गैस सिलेंडर पर 200 रुपये, डीजल 7 रुपये और पेट्रोल 9.50 रुपये की कटौती की गई है.

वित्त मंत्री का ऐलान, शनिवार रात से लागू होगी नई दर
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बात का ऐलान किया है कि शनिवार की रात से पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर के नए दाम लागू हो जाएंगे. सरकार के इस फैसले से देश भर के लोगों को राहत मिलनेवाली है क्योंकि लंबे समय से लोग सरकार से पेट्रोल, डीजल, गैस की बढ़ती कीमतों को कम करने की मांग कर रहे थे.

आम आदमी की भलाई के लिए लिया गया फैसला
पीएम मोदी के द्वारा जयपुर में कहे गए शब्द कि आम आदमी की भलाई के बारे में सोचना है कि दिशा में वित्त मंत्रालय की तरफ से यह फैसला लिया गया है. नवंबर के बाद यह दूसरा मौका है जब एक्साइज ड्यूटी कम करके बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाने का काम किया गया है.

गैस सिलेंडर पर सरकार दे रही 200 की सब्सिडी
बता दें कि गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों के बाद लोग महंगाई की मार से त्राहिमाम करने लगे थे. अब सरकार के इस फैसले से लोगों को बड़ी राहत की उम्मीद है. अब लोगों को प्रति सिलेंडर 200 रुपये कम का भार वहन करना पड़ेगा. सरकार की तरफ से यह सीधी सब्सिडी है जो जनता को मिलेगी. सरकार के इस फैसले का फायदा उज्ज्वला योजना के लाभार्थी ही उठा पाएंगे. साथ ही 200 रुपये की सब्सिडी साल में सिर्फ 12 सिलेंडर पर ही मिलेगी.

इस घोषणा को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘हम पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कमी कर रहे हैं. इससे पेट्रोल की कीमत में 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 7 रुपये प्रति लीटर की कमी आएगी.’ इसके आगे उन्होंने कहा, ‘इस साल, हम 9 करोड़ से अधिक लोगों के लिए (प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थी) प्रति गैस सिलेंडर (12 सिलेंडर तक) 200 रुपये की सब्सिडी देंगे.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *