Big breaking : छत्तीसगढ़ से से रंजीत रंजन और राजीव शुक्ला को टिकट,कांग्रेस ने जारी की राज्यसभा के 10 उम्मीदवारों की लिस्ट

नई दिल्ली। कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। सबसे ज्यादा राजस्थान से तीन और छत्तीसगढ़ से दो प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है। राज्यसभा की 57 सीटों पर 10 जून को चुनाव होने वाले हैं।

छत्तीसगढ़ से दो प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है। यहां से रंजीत रंजन और राजीव शुक्ला को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, हरियाणा से अजय माकन, कर्नाटक से जयराम रमेश, मध्य प्रदेश से विवेक तन्खा, महाराष्ट्र से इमरान प्रतापगढ़ी और तमिलनाडु से पी चिदंबरम को प्रत्याशी बनाया गया है।

राजस्थान से रणदीप सिंह सुरजेवाला, मुकुल वासनीक और प्रमोद तिवारी के नामों का ऐलान किया गया है। बता दें कि राज्यसभा की 57 सीटों पर 10 जून को चुनाव होने वाले हैं. 31 मई को नामांकन की आखिरी तारीख है। हालांकि इसकी अधिकृत घोषणा अभी पार्टी फोरम से नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *