छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नत किया गया है। भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।

जारी अधिसूचना के अनुसार, इसके तहत अभिषेक अग्रवाल, सचिन भूतड़ा और राजीव कुमार पांडे को भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्त करते हुए छत्तीसगढ़ कैडर आवंटित किया गया है।