रायपुर : मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष कार्यालयों के संचालन के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने कोरोना के संबंध में नया आदेश जारी किया है। अब तृतीय और चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों की एक तिहाई की जगह 50 प्रतिशत उपस्थिति होगी। अनुभाग अधिकारी व उनसे वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति शत-प्रतिशत रहेगी समस्त अधिकारी कर्मचारियों को कोविड-19 संक्रमण के बचाएं को लेकर समय-समय पर जारी निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करना होगा।

समस्त अधिकारी व कर्मचारी को फेस मास्क का प्रयोग करना है ।साथ ही साथ महानदी भवन एवं विभागाध्यक्ष कार्यालय इंद्रावती भवन बाहरी व्यक्तियों पर प्रतिबंधित रहेगा देखे सामान्य प्रशासन विभाग का आदेश-