मुंशी प्रेमचंद जयंती पर आगर हिंदी साहित्य समिति द्वारा प्रेस क्लब में गोष्ठी का आयोजन

मुंगेली। आगर साहित्य समिति ने प्रेस क्लब भवन परिसर मुंगेली में शाम 4 बजे उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती अवसर पर बूढ़ी काकी पर परिचर्चा एवं काव्यगोष्ठी आयोजित की गई है। इस मौके पर एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। गोष्ठी में प्रेमचंद की प्रगतिगामी दृष्टि पर परिचर्चा की गई। गोष्ठी में विशेष अतिथि के रूप में तेजराम पटेल SDOP मुंगेली, अनिल सोनी पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मुंगेली, योगेश शर्मा सचिव प्रेस क्लब मुंगेली, प्रमोद पाठक पत्रकार,प्रशान्त शर्मा टीवी पत्रकार उपस्थित रहेंगे।

चर्चा सत्र में कहानी वाचन- श्रीमती सुधारानी शर्मा,ज्वाला प्रसाद कश्यप, उद्बोधन-अशोक गुप्त, चंद्रशेखर सिंह, संचालन- देवेंद्र परिहार करेंगे। काव्य गोष्ठी में उपस्थित कविगण अपनी कविता का काव्य पाठ करेंगे। इस अवसर पर संचालन राकेश गुप्त निर्मल करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *