प्रयास अ स्माल स्टेप फाउंडेशन द्वारा बैगा, आदिवासियों के बीच उपहार बांट मनाई खुशियां

मुंगेली। कहा जाता है कि…“अप्रतिम, बेहद सुंदर घनें जंगल झरनें और उँचे पर्वतों से घिरा हुआ इनका आशियाना।
स्वर्ग का तो पता नहीं पर कहीं स्वर्ग होगा, तो इसी जगह की तरह सुंदर होगा”।

इसकी झलक आज तब देखने को मिली जब बीहड़ जंगल मे बसे बैगा, आदिवासियों, वनवासियों के बीच जाकर दिवाली के पूर्व उनके बीच प्रयास अ स्माल स्टेप ने त्योहार के लिए आवश्यक सामान सहित ठंड के लिए गर्म कपड़ों व जरूरत की समान बांटी गई।

कबीरधाम जिले के सुदुर वनवासी क्षेत्र छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर में बसे वनग्राम कांदावानी में राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र बैगा जनजाति के भाई बहनों के बीच दिपावली पर्व उत्साह पुर्वक मनाया गया। जहां बुजुर्गों के लिए कंबल,माताऔ बहनों के लिए साडी ,छोटे बच्चों के लिए कपडे फटाके,युवाऔ के लिए गर्म कपडे संस्था के द्वारा वितरित किए गए।

सभी ग्राम वासियों को चरणपादुका, सदस्यों नें अपनें हाथों से पहनाये साथ ही सभी को फटाखे फुलझड़ियां भी दिए गए। सभी घरों के लिए दिया और तेल महिला सदस्यों के हाथों से वितरण किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी का, मुंह मीठा कराकर दिपावली की शुभकामनाएं दी गयी।

संस्था नें जो उपहार दिया उसके बगैर भी हर वर्ष की तरह हषोँल्लास से दीवाली त्यौहार मनाते मगर उपहार देनें से उनकी खुशी दुगनी हो गई,
बेहद गरीबी अभाव में भी प्रसन्न रहनें की कला ,बहुत कम संसाधन में संतुष्ट और शांतिपूर्ण जीवन जीनें की कला,ये सब पैसे से नहीं इनके बीच जाकर ही जाना समझा जा सकता है। संस्था ने जो उपहार वनवासियों को दिया उसके बदले हमें उनसे जो मिला वो शब्दों में बयाँ नहीं किया जा सकता,पर जो संस्था को मिला वह बहुत अनमोल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *