जहां 3 दिन पहले जिस टावर पर प्रेमी ने लगाई थी फांसी वहीं प्रेमिका ने जान दी,फांसी से पहले कलाई पर लिखा प्रेमी का नाम, सुसाइड नोट में कही ये बात

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में तीन दिन पहले जिस मोबाइल टावर से लटककर प्रेमी खुदकुशी की थी, सोमवार को प्रेमिका ने भी उसी टावर से फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें प्रेमिका ने लिखा कि अब जीकर क्या करूंगी? मामला शहर से लगे ग्राम केपी अजिरमा का है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

जानकारी के मुताबिक, 26 साल की युवती रविवार को अपने मायके में थी। रात को घर के सभी लोग खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए। अगले दिन सुबह ग्रामीणों ने घर के पास ही लगे मोबाइल टावर से उसका शव लटकते देखा। युवती ने नाइलोन की रस्सी के सहारे फांसी लगाई थी। रात को सभी लोग साथ थे और महिला सो रही थी। ऐसे में आशंका है कि उसने तड़के खुदकुशी की है।
बताया जा रहा है कि उस दिन भी युवती ने खुदकुशी की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे बचा लिया था। वहीं, पुलिस ने भी समझाकर परिजनों के हवाले कर दिया। उसके सुसाइड नोट में भी परिजनों के समझाने की भी बात है। उसने लिखा है कि मेरा सब कुछ जब खत्म हो गया है तो अब जीकर क्या करूंगी? इसलिए आत्महत्या कर रही हूं।

कलाई पर लिखा प्रेमी का नाम, सुसाइड नोट में मांगी माफी

फांसी लगाने से उसने अपनी कलाई पर प्रेमी का नाम लिखा है। साथ ही सुसाइड नोट में परिजनों से माफी मांगी है। प्रेमी का जिक्र करते हुए उसने लिखा कि जिसमें मेरी सांस बसती थी और वह मुझे छोड़कर चला गया तो अब मैं सिर्फ ये शरीर लेकर क्या करती। परिजनों ने मुझे समझाया, लेकिन मैं नहीं समझी। क्या करूं मेरा सब कुछ खत्म हो गया है। वह नहीं तो कोई नहीं। मैं बहुत जगह देखी, वह कहीं नहीं मिला। अब कभी नहीं आएगा, इसलिए मुझे ही जाना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *