अपराध जगत : खमतराई पुलिस की चेकिंग में पकड़ाया बाइक चोर, 9 बाइक जब्त

रायपुर। राजधानी रायपुर में त्योहार से पहले बदमाशों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में सोमवार को खमतराई पुलिस ने बाइक चोर केशव दास मानिकपुरी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 9 दोपहिया वाहन भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को खमतराई टीआई अश्वनी राठौर के नेतृत्व में व्यास तालाब के पास वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान बाइक सवार एक संदिग्ध युवक को रोककर उससे पूछताछ की गई। पूछताछ में युवक अपनी दो पहिया वाहन का कागजात नहीं होना बताया।

पुलिस ने युवक से जब कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी ने खुद के पास रखी बाइक चोरी को चोरी का बताया। पुलिस ने आरोपी युवक के बताए गए अलग अलग स्थानों से कुल 9 बाइक जब्त की है। आरोपी के खिलाफ खमतराई थाने में अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *