गिरफ्तार भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलने कवर्धा जेल पहुंची सांसद सरोज पांडेय

कवर्धा। राज्यसभा सांसद सांसद सरोज पांडे आज भाई दूज के अवसर पर गिरफ्तार भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलने कवर्धा जेल पहुंची। जहां उन्होंने कवर्धा कांड के लिए आरोपी बनाए गए भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा, कैलाश चंद्रवंशी और सुखचैन यादव से मुलाकात की। राज्यसभा सांसद सरोज पांडे के साथ गिरफ्तार भाजपा कार्यकर्ता सुखचैन यादव की बहन नंदनी यादव साथ थी।

वॉकर के सहारे पहुंची सरोज

सांसद सरोज पांडे वॉकर के सहारे जेल पहुंची। यहाँ बंद भाजपा नेताओं से मिलने के बाद उन्होंने मिडिया से बात की। उन्होंने गिरफ्तारी को असंवैधानिक करार देते हुए इसे राज्य सरकार की मनमानीपूर्ण कार्यवाही बताया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही भाजपा के गिरफ्तार कार्यकर्ता रिहा होंगे और सरकार को इस घटना का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कवर्धा सीट से वर्तमान विधायक प्रदेश सरकार में मंत्री मोहम्मद अकबर को भी दोबारा इस सीट से चुनाव जीतकर दिखाने की चुनौती भी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *