13 नवंबर को लोरमी में अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का जानदार आयोजन

मुंगेली/लोरमी। प्रतिवर्ष होने वाला लोरमी का अखिल भारतीय कवि सम्मेलन इस बार 13 नवंबर दिन शनिवार को आयोजित किया जा रहा है । मानस मंच पर सायं 7 बजे से ख्यातिलब्ध कवियों की उपस्थिति व गणमान्य नागरिकों के बीच सम्पन्न होगा । इस कवि सम्मेलन में हास्य रस के सुप्रसिद्ध कवि पद्मश्री डॉ सुरेंद्र दुबे रायपुर के साथ हास्य कवि सुरेश अलबेला जयपुर (राजस्थान), गीत गजल की सुमधुर कवयित्री श्रीमती संगीता सरल भोपाल (मप्र), गीतकार अमन अक्षर इंदौर (मप्र), वीर रस के कवि देवेन्द्र परिहार मुंगेली व स्थानीय गीतकार संस्कार साहू शिरकत करेंगे । लोरमी नगर वासियों सहित आसपास के शहर व गांव के लोग साल भर इस कवि सम्मेलन की प्रतीक्षा करते हैं । इस कवि सम्मेलन को लेकर लोरमी के काव्य प्रेमियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है । कवि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत शर्मा के साथ आकाश केशरवानी, विश्वास दुबे, नरेन्द्र खत्री, गेंदेश डडसेना सहित पुरी टीम सक्रियता के साथ लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *