छत्तीसगढ़: राजधानी पहुंचीं BJP प्रदेश प्रभारी पुरंदेश्वरी,कांग्रेस पर तंज कहा- महंगाई को लेकर नहीं जनता से किए वादे को लेकर पदयात्रा निकाले कांग्रेस

रायपुर। भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी आज रायपुर पहुंचीं हुई है वे भाजपा के दीपावली मिलन समारोह में शामिल होंगी। डी पुरंदेश्वरी शनिवार को होने वाली कार्यसमिति की बैठक में भी शामिल होंगी।

एयरपोर्ट पर मीडिया को जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने कहा कि हमारी राष्ट्रीय स्तर पर कार्यकारिणी होने के बाद प्रदेश में कार्यकारिणी की जाती है। कल हमारी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक है। छत्तीसगढ़ भाजपा से लोग अब जुड़ रहें हैं.ये साफ दर्शा रहा है कि लोग भाजपा को आशीर्वाद देने के लिए तैयार हैं।

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के पदयात्रा को लेकर तंज कसते हुए कहा कि “महंगाई को लेकर नहीं, चुनाव के वक्त जो जनता से वादे किए थे उसको लेकर पदयात्रा निकाले। कांग्रेस, बेरोजगारी भत्ता, शराबबंदी के वादे अब तक पूरे नहीं हुए है, इसके लिए भी कांग्रेस को पदयात्रा निकलना चाहिए।

उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेशभर में शराब माफिया, रेत माफिया बेहद सक्रिय है। कांग्रेस को जनता को यह भी बताना चाहिए। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान का पलटवार करते हुए कहा कि चुनाव में कुछ ही समय बाकी है। यह वक्त ही बताएगा कि कौन स्ट्रांग है और कौन कमजोर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *