Breaking- रायपुर में पान दुकान की आड़ में हो रही थी हुक्का की होम डिलीवरी, राजधानी पुलिस ने ग्राहक बनकर दबोचा, 1.5 लाख का माल जब्त​

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्रा में पान दुकान की आड़ में हुक्का की ​होम डिलीवरी करते पुलिस ने आरोपी को दबोचा है। इस दौरान पुलिस ने 5 नग हुक्का पाट व लगभग 1.5 लाख का जर्दायुक्त फ़्लेवर जब्त किए है। बताया जा रहा है कि आरोपी जन्नत पान पैलेस का संचालक राजा जुर्यानी चुनिंदा लोगों से ऑर्डर लेकर हुक्का की होम डिलीवरी करता था।

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी संचालक कैफे में हुक्का बंद होने का फायदा उठाकर पैसे कमाने की लालच में हुक्का की होम डिलीवरी करता था। इस दौरान पुलिस ने ग्राहक बनकर आरोपी पान संचालक को रंगे हाथों पकड़ा है।

रायपुर पुलिस का हुक्का बार और नशे के सौदागरों पर लगातार एक्शन

बता दें कि राजधानी पुलिस लगातार नशे के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। आए ​दिन शहर के कैफे में छापेमारी कर रही है। पुलिस अवैध नशा के​ खिलाफ भी लगातार एक्शन ले रही है। पिछले कुछ दिनों से पुलिस कई हुक्का कैफे पर छापेमारी की है। जहां कई नग हुक्का पॉर्ट और उसके उपयोग में आने वाले जर्दायुक्त फ़्लेवर समान बरामद किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *