Breaking- धान खरीदी व्यवस्था का जायजा लेने अचानक सीएम पहुंचे धान खरीदी केंद्र

रायपुर/राजनांदगांव। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अचानक धान खरीदी केंद्र पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बता दें कि मुख्यमंत्री आज राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ के प्रवास पर गए हुए थे। वहां अचानक ही पवनतारा ग्राम के जालबांधा धान खरीदी केंद्र पहुंचे।

उन्होंने वहां धान खरीदी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही किसानों से मिलकर धान खरीदी व्यवस्था के संबंध में की चर्चा। मुख्यमंत्री ने जालबांधा धान खरीदी केंद्र में ग्राम पेटी और पदुमतरा के उपस्थित किसानों से चर्चा कर धान खरीदी व्यवस्था की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री के साथ कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्र कुमार और छत्तीसगढ़ राज्य आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल भी उपस्थित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *