बिजनौर। लॉटरी का लकी नंबर बताकर लोगों की किस्मत चमका दावा करने वाले एक स्वयंभू बाबा की भविष्यवाणी को खुद उनकी ही किस्मत दगा दे गई, जब उनकी सलाह पर अपनी जिंदगी भर की जमा-पूंजी लॉटरी में गंवाने वाले एक शख्स ने गुस्से में पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी।
यह मामला बिजनौर के नगला सोती गांव का है, जहां 56 वर्षीय गिरी के कई भक्त अपनी किस्मत चमकाने की चाहत में उनके बताए नंबरों पर सट्टा लगाने थे। इनमें से कई लोग गिरी के ‘आशीर्वाद’ से जैकपॉट लगने का भी दावा करते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार गिरी की यह ख्याति चाहशिरी मोहल्ले में रहने वाले मोहम्मद जीशान तक भी पहुंची और उसने बाबा को 51 हजार की भेंट देते हुए अपना मोबाइल नंबर दिया, जिस पर गिरी ने उसे सट्टा लगाने के लिए लकी नंबर बताया।
गिरी की सलाह पर जीशान ने अपनी सारी जमा-पूंजी निकालकर पांच लाख रुपए से लॉटरी खरीद ली। जब लॉटरी का रिजल्ट निकला तो उसकी सारे सपनों पर पानी फिर गयाश् इससे बौखलाया जीशान तुरंत गिरी के पास पहुंचा और पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी।
बिजनौर के एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि पूछताछ में जीशान ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।