सात जन्मों के रिश्तों की खाई पाट रही मुंगेली में महिला परामर्श केंद्र,बैठक में एसपी रहे मौजूद

मुंगेली। जीने-मरने की कसमें खाने वाले रिश्तों के बीच ऐसी दरार पड़ी कि घर की दहलीज से निकलकर मामला परिवार महिला परामर्श केंद्र मुंगेली की चौखट तक पहुंच रहे हैं। थाने में भी निपटारा न हुआ तो महिलाएं परिवार परामर्श केंद्र की चौखट पर इंसाफ पाने के लिए पहुंच रही हैं। एक-दूजे के साथ, खुशनुमा यादों और परिवार की लाख दुहाई के बाद भी तकरार ऐसी कि साथ को राजी ही नहीं बल्कि रिश्ते टूटने की दहलीज पर आ पहुंचने के बाद परिवार परामर्श केंद्र ने फिर से एक सूत्र में पिरोने का काम अनवरत करते आ रही है जिससे पति-पत्नी फिर से एक-दूजे के हो रहे है। निश्चित रूप से मुंगेली महिला परामर्श केंद्र की सराहनीय प्रयास है।

समझौते से निपटेंगे दंपतियों के मनमुटाव

दंपति के बीच मनमुटाव को अब समझौते के आधार पर निस्तारित किया जाएगा। शासन और कोर्ट ने विवादों को समझौते के आधार पर निस्तारित करने की पहल करने को कहा है। मुंगेली महिला परामर्श केंद्र में इस तरह के कुछ मामले लंबित हैं।

मालूम हो दंपति के बीच चल रहे विवादों के बाद पीड़ित महिला परिवार परामर्श केंद्र अथवा परिवार न्यायालय की शरण लेती हैं। इसमें शासन तथा कोर्ट ने समझौते के आधार पर निस्तारित करने की ठोस पहल की जाती हैं। माना जाता है कि समझौते के आधार पर निस्तारण होने से दंपति के बीच मनमुटाव समाप्त होता है।

दांपत्य जीवन सामंजस्य पूर्ण तरीके से गुजारने के लिए समझौता ही बेहतर उपाय है। महिला परिवार परामर्श केंद्र मुंगेली में विवादों का समझौते के आधार पर निपटारा किया जाता है। सुनवाई के बाद समझौता होने पर लिखापढ़ी के बाद केंद्र से ही उनको विदा किया जाता है। दीवानी प्रक्रिया में परिवार न्यायालय में विचाराधीन मामलों को समझौते के लिए मध्यस्थता केंद्र में भेज कर समझौता कराया जाता है।

शर्तों का पालन करना जरुरी

महिला केंद्र की सदस्य प्रमिला चौरसिया का कहना है केंद्र में समझौते के बाद दंपति को हिदायत देकर विदा किया जाता है। उन्हें समझौते की शर्तोें का पालन करना पड़ता है।

कोतवाली प्रभारी संजीव ठाकुर का कहना है मामूली से विवाद पर महिलाएं केंद्र तक आ जाती हैं। अगर परिवार के सदस्य पहल करके समझौता कराएं तो धन और समय की बर्बादी रुक सकती है।

आज के इस विशेष बैठक में पुलिस अधीक्षक डी. आर. आँचला के उपस्थिति में महिला परामर्श केंद्र आये विवादित परिवारों को आपस मे मिलने वास्ते समझाइशे दी गई जिसमें आजाक प्रभारी एसडीओपी मिंज थाना प्रभारी कोतवाली संजीव ठाकुर सहा0 उप0 निरीक्षक रामकुमारी यादव,काउंसलर जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजीत बनर्जी,काउंसलर प्रमिला चौरसिया सहित आसपास ग्राम के विवादित परिवार उपस्थित रहकर पारिवारिक समस्याओं का निराकरण शांतिपूर्ण तरीके से किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *