खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने राजनांदगांव और दुर्ग ज़िले के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का किया औचक निरीक्षण,किसानों से अच्छे व्यवहार करने व आवश्यक मदद करने अधिकारियो को दिये निर्देश

मंत्री ने किसानों से की चर्चा, किसानों ने खरीदी व्यवस्था को बताया संतोषप्रद

रायपुर। खाद्य व नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत ने अपने प्रभार जिले राजनांदगांव प्रवास के दौरान धान उपार्जन केंद्र बरहापुर, दुर्ग जिले के धमधा सहित अन्य धान उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। श्री भगत ने उपार्जन केंद्रों में अधिकारी, कर्मचारी से चर्चा कर धान खरीदी व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने उपार्जन केंद्रों के स्टॉफ को किसानों से अच्छे व्यवहार करने तथा उनका हर संभव आवश्यक मदद करने के भी निर्देश दिए।

राज्य सरकार इस वर्ष प्रदेश के पंजीकृत किसानों से 105 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है । एक दिसम्बर से समर्थन मूल्य पर शुरू हुए धान खरीदी के महज सत्रह- अठारह दिनों में ही 31 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खारीदकर कुल खरीदी का लगभग 30 प्रतिशत धान खरीद लिए है।
मंत्री श्री भगत ने टोकन एवं बोरा समन्धित कार्यो को लेकर उपार्जन केंद्र आये किसानों से भी चर्चा की। किसानों ने बताया कि वे सरकार द्वारा धान खरीदी के लिए किए जा रहे व्यवस्था से काफी संतोष प्रद है। उन्हें धान बेचने में कोई परेशानी नही हो रही है। किसानों ने राज्य सरकार द्वारा पुराने बारदानों का दर 25 रुपये बढ़ाने के लिए मंत्री श्री भगत को धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *