वीरनारायण सिंह जी के “बलिदान दिवस कार्यक्रम” में मंत्री डॉ. प्रेमसाय टेकाम का जिले के पथरिया में कल आगमन

प्रदेश नेतृत्व की जिला कांग्रेस के सम्पूर्ण पदाधिकारियों के परफॉर्मेंस में है पैनी नज़र

मंत्री के आगमन पर सजग है जिला कांग्रेस अध्यक्ष सागर सिंह मगर देखने लायक यह भी होगा कि सत्तारूढ़ दल के मंत्री के कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की कितनी सक्रियता रहेगी।

मुंगेली। स्कूल शिक्षा मंत्री माननीय डॉ. प्रेमसाय टेकाम का आगमन मुंगेली जिले के पथरिया में कल 22 दिसंबर समय- दोपहर 2 बजे पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, पथरिया आगमन हो रहा है। इस दौरान मंत्री केंद्रीय गोंडवाना महासभा एवं सर्व आदिवासी समाज द्वारा आयोजित अमर शहीद वीरनारायण सिंह जी के “बलिदान दिवस कार्यक्रम” में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *