Breaking- यूट्यूब देख डिलीवरी करने लगा पति, नवजात ने दम तोड़ा, पत्नी का हुआ ये हाल

चेन्नई। कभी-कभी यूट्यूब पर वीडियो देख कर ज्यादा होशियारी दिखाने की भारी कीमत चुकानी पड़ती है, ऐसा ही एक चौंका देने वाला मामला तमिलनाडु (Tamilnadu) में सामने आया है।

तमिलनाडु के एक व्यक्ति ने अपनी गर्भवती (Pregnant) पत्नी को लेबर पेने होने पर अस्पताल ले जाने के बजाय घर पर ही यूट्यूब वीडियो (Youtube Video) देख उसकी डिलीवरी शुरू कर दी। इस भारी लापरवाही की वजह से व्यक्ति ने अपने बच्चे को तो खोया ही, साथ ही पत्नी की जिंदगी भी जोखिम में डाल दी। मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पिछले साल जून में हुई थी शादी

यह चौंका देने वाला मामला तमिलनाडु के रानीपेट जिले में सामने आया है। एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक 34 वर्षीय आर. लोगनाथन की पिछले साल जून में 28 वर्षीय एल. गोमती के साथ शादी हुई थी। शादी के कुछ माह बाद ही गोमती गर्भवती हो गई, डॉक्टर ने गोमती के डिलीवरी के लिए दिसंबर महीने की 13 तारीख दी थी। जिसमें पति ने पत्नी को लेबर पेने होने पर अस्पताल ले जाने के बजाय घर पर ही यूट्यूब वीडियो (Youtube Video) देख उसकी डिलीवरी शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *