Alert-केंद्र ने लिखा सभी राज्यों को पत्र, कहा- डेल्टा से तीन गुना संक्रामक है ओमिक्रॉन, सख्त उपाय लागू करें

नई दिल्ली। ओमिक्रॉन वैरिएंट दुनिया भर में तेजी से बढ़ता जा रहा है। अमेरिका में मंगलवार को इस संक्रमण से पहली मौत की पुष्टि हुई तो भारत में संक्रमितों की संख्या 202 पहुंच गई। यहां सबसे ज्यादा मामले दिल्ली में सामने आए। राष्ट्रीय राजधानी में अब 54 ओमिक्रॉन संक्रमित हो गए। 

जिसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को ओमिक्रॉन वायरस के प्रति आगाह किया है। भूषण ने इन्हें पत्र लिखा कि ओमिक्रॉन डेल्टा वैरिएंट की तुलना में कम से कम तीन गुना अधिक संक्रामक है। इसलिए, स्थानीय और जिला स्तर पर और भी अधिक दूरदर्शिता, डेटा विश्लेषण, तेज निर्णय लेने और सख्त व त्वरित रोकथाम कार्रवाई की आवश्यकता है। 
इसमें डेटा एनालिसिस पर जोर देते हुए राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से अपनी सीमा में आने से पहले ही संक्रमण रोकने के उपाय करने के लिए कहा गया है।

राज्यों को लिखे पत्र में कुछ उपाय भी सुझाए गए हैं। इनमें जरूरत होने पर नाइट कर्फ्यू, भीड़ जुटने पर रोक, ऑफिस और पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जुड़ी पाबंदियों का जिक्र है। अस्पताल में बेड, एंबुलेंस, ऑक्सीजन उपकरण और दवाओं के लिए इमरजेंसी फंड इस्तेमाल करने का सुझाव भी दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *