बिलासपुर वार्ड 29- गफ्फार भाई की जगह अब असलम होंगे पार्षद,भाजपा को फिर मिली करारी हार

बिलासपुर। निगम चुनाव के दौरान वार्ड क्रमांक 29 के पार्षद प्रत्याशी का गफ्फार भाई निधन के बाद करीब ढाई साल बाद संजय गांधी नगर में उपचुनाव कराए गए, जिसमे भाजपा पार्टी से राजेश रजक को पार्षद प्रत्याशी घोषित किया गया, वही कांग्रेस ने पूर्व प्रत्याशी शेखगफ्फर के भाई शेख असलम पर भरोसा जताया, और निर्दलीय प्रत्याशी इदरीश मोहम्मद भी चुनावी मैदान में थे,उपचुनाव के दौरान दोनों प्रत्याशीयों ने जोरशोर से चुनाव प्रचार किया, और 20 दिसम्बर को मतदान के बाद प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा बंद हो गया था, जिसके बाद 23 दिसम्बर को बिलासपुर के सिविल लाइन थाना स्थित बर्जेस स्कूल में मतगणना शुरू की गई जहाँ मतगणना शुरू होते ही कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी शेख असलम बढ़त बनाए हुए थे, और मतगणना पूरी होने के बाद आखिरकार कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी शेख असलम 2834 वोट विजय घोषित कर दिए गए। और भाजपा प्रत्याशी को इस बार भी करारी शिकस्त मिली है। जिंसमे राजेश रजक को 749 वोट मिले है। वही निर्दलीय प्रत्याशी को 41 वोट मिले है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *