बड़ी खबर-महिला जिला पंचायत सदस्य ने IAS जिला पंचायत CEO को मारने उतारी चप्पल-video

जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्यों सहित पहुंचे एसपी के समक्ष मामले की जांच व दोषी आईएएस अधिकारी पर कार्यवाही के लिए चल रही है बैठक

जिला पंचायत कार्यालय सीइओ चैंबर की है घटना

मुंगेली। आज अचानक जिला पंचायत दफ्तर पहुँची महिला जिला पंचायत सदस्य लैला नानकु भिखारी ने जिला पंचायत सीइओ आईएएस रोहित व्यास के चैंबर किसी काम को लेकर पहुंची थीं जहां किसी बात पर बहस हुई कि अचानक आक्रोशित महिला सदस्य ने जिला पंचायत सीइओ रोहित व्यास को मारने चप्पल तक उतार ली। मगर वहां आनन फानन में कुछ लोगों द्वारा बीच बचाव कर मामले को फिलहाल शांत कराया गया।

चर्चा का विषय यह भी है कि बीहड़ आदिवासी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रही जिला पंचायत सदस्य लैला ननकू भिखारी को आखिर क्या ऐसी प्रताड़ना अथवा आक्रोश झेलना पड़ रहा था जिसके चलते उद्वेलित हो चप्पल मारने उतारू हो गई। मामले में जिला पंचायत सीइओ की तरफ से औपचारिक पुलिस कंप्लेन करने की बात कही जा रही है।बहरहाल एक जनप्रतिनिधि वो भी जो कि बीहड़ आदिवासी, कोरवा अंचल से नेतृत्व करती हो आखिर क्या ऐसा उसके साथ हो रहा होगा जिसके चलते वो चप्पल मारने की हिमाकत कर बैठी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *