रायपुर/जामुल/खैरागढ़। छत्तीसगढ़ में जामुल नगर पालिका पर भाजपा ने 20 में से 10 वार्ड में जीत दर्ज की। जामुल नगर पालिका में BJP ने कब्जा किया है। यहां BJP ने 10, कांग्रेस ने 5, JCCJ ने 1 और निर्दलीय 4 वार्ड में अपनी जीत दर्ज कर चुके हैं। यहां जीत के बाद भाजपा में जश्न का माहौल है।
राजनांदगांव के खैरागढ़ नगर पालिका परिषद में भाजपा 10, कांग्रेस ने 9 वार्डों में जीत दर्ज की है। जबकि एक वार्ड-4 में टाई हो गया था। दोनों प्रत्याशियों को 387-387 वोट मिले थे। इसके बाद दो बार रीकाउंटिंग कराई गई, लेकिन फिर भी नतीजा नहीं निकल सका। इसके बाद जब तीसरी बार काउंटिग हुई तो एक वोट से कांग्रेस प्रत्याशी को जीता घोषित कर दिया गया।
भड़के भाजपाई , तोड़ डाली कुर्सियां
इस पर भाजपाई भड़क गए। उन्होंने वहां रखी कुर्सियां तोड़ डाली और धरने पर बैठ गए हैं। आरोप है कि एसडीएम ने भाजपाइयों को बाहर निकाल, धोखाधड़ी कर कांग्रेस उम्मीदवार को जिताया है।