अमरकंटक से लौट रही बस पेंड्रा के केंदा घाट पर पलटी, 10 गंभीर, सभी राजनांदगांव के रहने वाले

बिलासपुर। गौरेला—पेंड्रा—मरवाही जिले में केंदा से कुछ ही दूरी पर यात्रियों से भरी बस के पलट जाने से 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। उनमें से 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को केंदा के उप स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है।

घटना दोपहर के वक्त हुई जब वाल्वो की बस क्रमांक सीजी 04 AK 2264 डेलकडीह, खैरागढ़ जा रही थीं तभी यह हादसा हो गया। हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए हैं। सभी यात्री राजनांदगांव के रहने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *