Breaking-नगरीय निकाय चुनाव: बीरगांव के सभी 40 वार्डों के परिणाम घोषित, किसी पार्टी को बहुमत नहीं, निर्दलीय किंग मेकर्स

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव 2021 के मतों की गणना जारी है। राजधानी रायपुर के बीरगांव नगर निगम के सभी 40 वार्डों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।

जिसमें किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिल पाया है। कांग्रेस को 19 वार्डों में जीत मिली है तो भाजपा केवल 10 वार्डों में सिमट कर रह गई है। 6 में JCCJ और 5 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *