चंडीगढ़। (Punjab Assembly Election 2022 )पंजाब विधानसभा के लिए फरवरी 2022 में होने वाले चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दल तो इसके लिए सक्रिय हैं ही, अब किसान संगठन भी सक्रिय हो गए हैं।
राज्य के 22 किसान संगठनों ने संयुक्त समाज मोर्चा बनाकर राजनीति में कूदने का ऐलान कर दिया है। इसके एलान किसान नेता हरमीत सिंह कादियां ने किया। मोर्चे का चेहरा किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल होंगे। भाकियू डकौंदा, भाकियू लखोवाल आदि ने कहा कि वह अपने संविधान में संशोधन करके अपने फैसले से अवगत करवाएंगे।
किसान नेता बलदेव सिंह नियालका ने कहा कि लोगों को अब हमसे बहुत आशा है। चिट्टे का मसला हो या अन्य। पंजाब इससे जूझ रहा है। जिस तरह लोगों ने हमारा तीन कृषि कानूनों के आंदोलन में साथ दिया है, अब इन समस्याओं को सुलझाने में भी लोग हमारा साथ देंगे। हर वर्ग हमारा सहयोग करेगा। ऐसा हमें विश्वास है। राजेवाल ने कहा कि लोगों का बहुत दबाव है। नया समाज सृजित करेंगे। सिस्टम गंदा हो गया है। उसे बदलने की जरूरत है।