Breaking- चप्पल कांड के बाद आज सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के लगे नारे

मुंगेली। जिला पंचायत सीईओ रोहित व्यास व महिला जिला पंचायत सदस्य के बीच का विवाद गहराता ही जा रहा है। एक तरफ पूरे जिले के सभी ब्लॉक के अधिकारी चरणबद्ध हड़ताल में रहने के मूड में है वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों का हुजूम आज कलेक्टोरेट मुंगेली के समक्ष इस घटना के बाद सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते रहने की खबर मिल रही है।
बता दें कल यानि 24 दिसंबर को जिला पंचायत मुंगेली के दफ्तर में सीईओ रोहित व्यास आईएएस व जिला पंचायत की महिला सदस्य के बीच विवाद हो गया बाद में महिला सदस्य ने प्रारंभिक रूप से जातिगत प्रताड़ित करने की बात कही दूसरी तरफ पूरे घटनाक्रम के सीसीटीवी फुटेज,ऑडियो क्लिप के साथ जिला पंचायत सीईओ रोहित व्यास ने पुलिस अधीक्षक को महिला जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ शिकायत दी है। बहरहाल पूरे मामले में पुलिस प्रशासन संशय में दिख रही है। सामाजिक दबाव व राजनैतिक हस्तक्षेप के अलावा ब्यूरोक्रेसी के बीच का यह मामला किसी ठोस कार्यवाही के नतीजे पर आते नही दिख रहा है। जिसके बाद आज अचानक कुछ लोगो द्वारा इसी विषय पर जमकर नारेबाजी, प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *