छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी पहल, ट्रांसजेंडर पुलिस ग्रुप को वार्षिक कलैंडर में मिली जगह, समाज की सोच में आएगा सकारात्मक बदलाव, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने ट्रांसजेंडर को अपने शासकीय कैलेंडर में जगह देकर नई पहल की है। प्रदेश में जनसेवा और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैयार ट्रांसजेंडर पुलिस ग्रुप को भी इस कैलेंडर में जगह दी गई है। 2022 के वार्षिक कैलेंडर में एक पेज ऐसा भी है जिसमें ट्रांसजेंडर पुलिस ग्रुप की फोटो लगाई गई है।

छत्तीसगढ़ सरकार के सालाना कलैंडर में जगह मिलने पर ट्रांसजेंडर आरक्षक ने NEWSPLUS21 से बात करते हुए कहा कि हमें अपनी कम्युनिटी के लिए गर्व होता है, हम राज्य के शासकीय कैलेंडर में स्थान पाए हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार को बधाई देते हुए कहा कि लोग जब इस कैलेंडर को देखेंगे तो समाज में सकारात्मक सोच सामने आएगी, समानता के इस अधिकार से इस वर्ग में बेहद खुशी है। आरक्षक ने कहा कि हमें मुखयमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में हमें बहुत सम्मान मिल रहा और हमारे मुखिया की सोच से यह कार्य संभव हो पाया है।

सरकार की पहल की तारीफ करते हुए सीएसपी आईपीएस रत्ना सिंह ने कहा कि कैलेंडर में जब लोग ट्रांसजेंडर आरक्षकों को देखेंगे तब समाज में सकारात्मक सोच सामने आएगी। समानता के इस अधिकार से इस वर्ग में बेहद खुशी है। सीएसपी आईपीएस रत्ना सिंह ने बताया कि कैलेंडर में ट्रांसजेंडर पुलिस ग्रुप की फोटो लगी है। ट्रांसजेंडर पुलिस ग्रुप हर जगह हमारी मदद कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने उन्हें और उनके कामों को पूर्ण रूप से स्वीकार किया है।

उन्होंने बताया कि, ट्रांसजेंडर पुलिस ग्रुप से पुलिस विभाग में किसी भी तरह का भेद-भाव नहीं किया जाता है। और पूरा पुलिस विभाग ट्रांसजेंडरों का पूरा सम्मान करती है। केंद्र स्तर से जो नियम पारित हुए हैं वो भी सराहनीय है। इसी नियमों को आगे बढ़ाने के लिए सभी सरकारी और निजी विभागों में ट्रांसजेंडरों को स्वीकार करना चाहिए। सीएसपी ने कहा, प्रशासन की तरफ से की गई इस पहल का हम सम्मान करते हैं। बड़े अधिकारियों द्वारा किए गए इस काम से हर कोई प्रभावित भी हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *