VIP सायरन से लैस सत्तारूढ़ दल के पदाधिकारी(ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष) का बोर्ड लगा घूम रही लोरमी में अज्ञात वाहन

ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने अपने नाम पद लिखी धड़धड़ाते घूम रही वाहन को अपना नही होना बताया
मुंगेली/लोरमी। अक्सर बड़े ओहदेदार लोगो के नाम पद के दुरुपयोग की चर्चा होती रहती है मगर इन दिनों लोरमी क्षेत्र में एक ऐसी वाहन बेरोकटोक घूमते देखी जा रही जिस पर बाकायदा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष के नाम पद का प्लेट लगा हुआ है और जब यह वाहन ट्रैफिक वाले स्थानों से गुजरती है तब बाकायदा किसी वीवीआईपी जैसे मंत्रियों, बड़े अधिकारियों की वाहन पासिंग सायरन का उपयोग किया जा रहा है। इस संबंध में जब लोरमी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष से जानकारी ली गई तब उन्होंने संबंधित वाहन को अपना नही होना बताया गया साथ ही उक्त घटनाक्रम की जानकारी पुलिस प्रशासन व प्रदेश कांग्रेस कमेटी को देने की बात कही है।

लंबे समय से सभी वाहनों में प्रेस, पुलिस अथवा किसी ओहदेदार लोगो के नाम सहित राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के नाम के सहारे दुरुपयोग करने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। पुलिस प्रशासन को तत्काल इन वाहनों पर लिखे पद नाम का जांच कर उचित कार्यवाही किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *