EX. CM डॉ. रमन सिंह के आगमन पर जरहागांव भाजपा मंडल व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दुर्गा उमाशंकर साहू ने किया भव्य स्वागत

स्वागत, सत्कार से अभिभूत हुए पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह

मुंगेली/जरहागांव। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद प्रथम निर्वाचन से अनवरत तीन कार्यकाल के रूप मे 15 वर्षों तक मुख्यमंत्री के पद पर राज्य का नेतृत्व करने वाले डॉ रमन सिंह का जरहागांव आगमन पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दुर्गा उमाशंकर साहू एवं भाजपा जरहागांव मंडल के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके अलावा भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष तरुण साहू के नेतृत्व में भव्य व ऐतिहासिक स्वागत किया गया। तत्पश्चात एक विशाल मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। जरहागांव के हृदय स्थल में उनका आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया, महिला मोर्चा द्वारा भी डॉ रमन सिंह का स्वागत किया गया।  इस दौरान डॉ रमन सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में देश जिस परिस्थितियों गुजरते हुवे विभिन्न समस्याओं का सामना कर रहा है। उन चुनौतियों से लड़ने के लिए युवा वर्ग हमेशा अपना सर्वस्व न्यौछावर करने के लिए तैयार रहे। साथ ही उन्होंने पूर्व जिला पंचायत सदस्य उमाशंकर साहू एवं जरहागांव मंडल अध्यक्ष नरेश पटेल,महामंत्री द्वय बबलू साहू व अश्विनी कश्यप, युवा मोर्चा के अध्यक्ष तरूण साहू,राममनोहर कश्यप के सत्कार से अभिभूत होते हुए उनकी पीठ थपथपाई तथा मोर्चा के सदस्यों से आह्वान किया कि वे सकारात्मक कार्यों में अपने आप को जोड़ते हुए समाज सेवा एवं राष्ट्रीय कार्य के लिए भारतीय जनता पार्टी के माध्यम से अपने आप को समर्पित करें। इस अवसर पर सैकड़ों पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महिला मोर्चा के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *