रायपुर। सोशल मीडिया पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के संबंध में अपमानजनक और निंदाजनक टिप्पणी करने पर रायपुर के सहायक खाद्य अधिकारी संजय दुबे को निलंबित कर दिया गया है। मंत्रालय महानदी भवन से इसके आदेश जारी किए गए हैं।
निलंबन अवधि में संजय दुबे, सहायक खाद्य अधिकारी का मुख्यालय “कार्यालय कलेक्टर (खाद्य शाखा) जिला कबीरधाम’ होगा। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।
देखें आदेश
