छत्तीसगढ़ में कोरोना होता जा रहा बेकाबू पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भी है कोरोना की चपेट में

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना एक बार फिर बेकाबू होता दिखाई पड़ रहा हैं स्वास्थ विभाग से जारी रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में आज 100 से भी अधिक नए मरीज मिले हैं वही दूसरी ओर 36 नए मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसके साथ अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 463 हो गई हैं।

देखा जाए तो रायगढ़ कोरोना का बड़ा हॉटस्पॉट हो गया हैं आज जारी लिस्ट के मुताबिक रायगढ़ में 40 नए मामले मिले हैं,वही रायपुर में भी तेजी से मामले बढ़ रहे है वही बिलासपुर में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भी रोना संक्रमित हो गए हैं ।पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी सभी को प्रेषित की है

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री की का पोस्ट


मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है, चिकित्सकों की सलाह पर दवाइयां ले रहा हूं।विगत दो-तीन दिनों में जो भी मेरे कांटेक्ट में आए हो सभी से आग्रह हैं समय पर अपना परीक्षण करा लें ताकि समय पर आवश्यकता होने से उपचार हो जावे।आप सभी के स्नेह प्रेम से जल्द ही आपके बीच उपलब्ध हो सकूँगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *