ब्रेकिंग न्यूज़: जम्मू कश्मीर मां वैष्णो देवी मंदिर में मची भगदड़ 13 की मौत मौत में और भी इज़ाफ़ा हो सकते हैं बचाव कार्य जारी

श्रीनगर: जम्मू और कश्मीर स्थित वैष्णो देवी मंदिर में शनिवार सुबह भगदड़ मचने के बाद कई लोग घायल हो गए। पुलिस कंट्रोल रूम ने बताया कि भगदड़ की सूचना मिलते ही तुरंत ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार 6 की मौत व 20 लोग घायल हुए हैं। सभी को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराय गया है। मृतकों की संख्या में और भी इजाफा हो सकता है बचाव कार्य जारी है

नए साल के पहले दिन ही एक बुरी खबर सामने आ रही है। देर रात लगभग-3 बजे के बीच जम्मू के माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़ की सूचना आ रही है। इसमें 6 की मौत व 20 के लगभग श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर है। फिलहाल बचाव एवं राहत कार्य जारी है. मौके पर पुलिस सहित भारी सुरक्षा बल मौजूद हैं. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक घायलों को कटरा के नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताते हैं कि नए साल पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए आए थे।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि भगदड़ का कारण क्या था।

हालांकि नए साल का आगाज माता वैष्णो देवी के दर्शन से करने के लिए हर साल लाखों की तादाद में श्रद्धालु माता के दरबार में जुटते हैं। इस साल भी कुछ ऐसा ही नजारा था. फिलहाल बचाव एवं राहत का काम जारी है. इसके साथ ही ऐहितियातन यात्रा रोक दी गई है।

अभी तक 13 शव हमारे पास आ गए हैं। लेकिन अभी हमारे पास सटीक डाटा नहीं मिला है। 13 शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा और जो घायल है उनका इलाज नारायणा अस्पताल में चल रहा है, अभी तक घायलों की संख्या की भी पुष्टि नहीं हुई है: डॉ गोपाल दत्त, प्रखंड चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *