नए साल में दुनिया की जान लेने आ रहा है कोरोना और इंफ्लूएंजा का डबल इंफेक्शन, जानें अब कौन सा वैरिएंट

तेल अवीव। पिछले दो सालों से दुनिया कोरोना महामारी से परेशान हैं, इस बीच नई बीमारी फ्लोरोन ने दस्तक दे दी है। इजरायल में इसका पहला मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार यह कोरोना और इंफ्लूएंजा का डबल इंफेक्शन है। समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार अरब न्यूज ने इसकी जानकारी दी। अरब न्यूज ने ट्वीट करके कहा कि इजरायल में फ्लोरोना बीमारी का पहला मामला सामने आया है, जो कोरोना और इंफ्लूएंजा का डबल इंफेक्शन है।

बता दें कि कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के कारण अमेरिका, ब्रिटेन, इजरायल समेत दुनिया के कई देशों में कोरोना की नई लहर आ गई है। इसके कारण तमाम देशों में पाबंदियां लगा दी गई हैं। इस बीच इजरायल में शुक्रवार को कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों को कोरोना वैक्सीन की चौथी डोज देना शुरू कर दिया गया है।

इजरायली न्यूज एजेंसी ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय के महानिदेशक नचमन ऐश ने आज ओमिक्रोन वैरिएंट के कारण आई लहर के मद्देनजर कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों के लिए बूस्टर डोज की अनुमति दे दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *