“मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए संख्या बल कम होने के बाद भी भाजपा पूरी तरह आश्वस्त दिख रही थी लेकिन जिला कांग्रेस अध्यक्ष सागर सिंह के कुशल नेतृत्व में सारे रिकॉर्ड ध्वस्त हो नगर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी में हेमेंद्र गोस्वामी काबिज होने सफल रहे”
बिलासपुर/मुंगेली-(छत्तीसगढ़)
मुंगेली जिले के मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी पर कांग्रेस ने अपनी बादशाहत बनाने में बहुमत नही होने के बाद भी कामयाब रही। यहां पर कुल 21 मतों के चुनाव में 13 वोट पाकर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। वहीं, भाजपा से गायत्री आनंद देवांगन को महज 5 वोटों से ही संतोष करना पड़ा। मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज होने वाले हेमेंद्र गोस्वामी जिला कांग्रेस अध्यक्ष सागर सिंह बैस के बेहद करीबी माने जाते हैं। मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष के लिए वर्तमान हालात के मद्देनजर एक कुशल रणनीति के तहत जिला कांग्रेस अध्यक्ष सागर सिंह ने नगर पालिका अध्यक्ष कैंडिडेट के लिए हेमेंद्र गोस्वामी को चुनाव मैदान में उतरवाने सफल रहे साथ ही स्थानीय निकाय चुनाव के लिए बहुमत नही होने जैसे विषम परिस्थितियों में कांग्रेस के लिए सफल रणनीति बनाते हुए सत्तारूढ़ दल के लिए अन्य मतो के झुकाव की हर कोशिश में कामयाब रहे।
सूत्रों के मुताबिक, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सागर सिंह बैस की कुशल रणनीति, पर्यवेक्षक बैजनाथ चंद्राकर के कुशल मार्गदर्शन में नगर पालिका अध्यक्ष के लिए हेमेंद्र गोस्वामी के कैंडीडेट होने के लिए उनके व्यक्तिगत संबंधो के चलते भी अन्य सदस्यों ने खुलकर कांग्रेस अध्यक्ष कैंडिडेट हेमेंद्र गोस्वामी का साथ दिया। जिसका खामियाजा भाजपा को हार के रूप में उठाना पड़ा। इस प्रकार मुंगेली नगर पालिका में दलगत संख्या में कम होने के बाद भी कांग्रेस ने अपनी नगर सरकार बना इतिहास रचा। निश्चित रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष सागर सिंह एवं उनकी पूरी टीम के कुशल नेतृत्व में हेमेंद्र गोस्वामी ने 21 में 13 मत पाकर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष की कुर्सी अपने पास रख ली।
