आखिर कैसे एक इंजीनियर लेखक बना पढ़े पूरी ख़बर

बिलासपुर: ये कहानी है हमारे शहर बिलासपुर के सरकण्डा के पास रहने वाले जीतू अवस्थी की जो की शिक्षा से इंजीनियर हैं । मगर अभी मेडिकल क्षेत्र मे कार्यरत हैं दवाईयों का व्यापार भी करते हैं। परंतु इनकी लेखन कला अत्यंत ही उत्कृष्ट है। जब हमारी टीम ने इनसे संपर्क किया तो इन्होंने बताया कि इनको जीवन मे बहुत संघर्ष का सामना करना पड़ा, कभी मां का साया उठा तो कभी पिता का दुत्कार सहा ।गायन मे रूचि थी मगर घर मे बडे बेटे होने की वजह से ज़िम्मेदारियाँ अधिक थी ,कही और से मदद की उम्मीद नही थी इसलिए आगे कुछ करने के के लिए घर से निकाल गये।

हम आपको बताये तो जीतू अवस्थी जी लेखन के क्षेत्र में भी अपनी मजबूत छाप छोड़ रहे है ।

उन्होंने बताया कि लेखन कला एक ऐसी कला है, जिसको सीखने के लिए अत्याधिक अभ्यास की जरुरत पड़ती है। ये एक ऐसी कला है जिसमे व्यक्ति के सीखने की क्षमता होनी चाहिए। तथा उस सीखे हुए का मनन, और लिख कर उसका अभ्यास आदि आवश्यक है ।

साथ ही साथ लेखन कला के कई सारे फायदे है जैसे की किसी विषय वस्तु पर विस्तारित जानकारी लिखना, किसी कहानी का निर्माण करना, किसी मूवी की स्क्रिप्ट तैयार करना, किसी से पैसे लेकर अपनी लेखन कला का मुद्रीकरण करना आदि। इनके लेखन से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में आम जनमानस इनसे जुड़ रहा है और सोशल मीडिया में बड़ी संख्या में लोग जुड़ कर इनकी लेखनी को आत्मसात कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *