रायपुर:राज्य सरकार ने 12 आईएएस अफसरों का प्रमोशन किया है, जिसमें से संयुक्त सचिव से विशेष सचिव बनाए गए हैं।सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है।2009 बैच के आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन किया गया है।संयुक्त सचिव से विशेष सचिव बनाए गए हैं, जो जहां है वहां ही इनकी पदस्थापना होगी।
जारी आदेश में IAS डॉ. प्रियंका शुक्ला, IAS किरण कौशल, IAS समीर विश्नोई. डॉ. तंबोली अय्याज फकीर भाई, IAS सौरभ कुमार, IAS सुनील कुमार जैन, IAS कुमार लाल चौहान, IAS बिपिन मांझी, IAS डोमन सिंह, IAS केडी कुंजाम और IAS अनुराग पांडेय को प्रमोशन मिला है।
