इन आईएएस को मिला प्रमोशन

रायपुर:राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2006 बैच के अधिकारियों द्वारा 16 वर्ष का सेवा काल पूरा किए जाने पर प्रमोशन सूची जारी की गई है। 2006 बैच के आईएएस अधिकारियों को सचिव पदोन्न्त करने डीपीसी ने हरी झंडी दे दी है। इस बैच में छत्तीसगढ़ में सात आईएएस हैं। इनमें से श्रुति सिंह डेपुटेशन पर हैं।

उन्हें प्रोफार्मा प्रमोशन दिया गया है। बाकी छह छत्तीसगढ़ में ही पोस्टेड हैं। सचिव पदोन्नत होने वाले अफसरों में अंकित आनंद, श्रुति सिंह, पी0 दयानंद, सीआर प्रसन्ना, अलेक्स पाल मेनन, भुवनेश यादव और एस भारतीदासन शामिल हैं। डीपीसी से प्रमोशन के लिए हरी झंडी मिलने के बाद अब जीएडी से पोस्टिंग का आदेश जारी कर दिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *