सरकारी महकमा के कार्यालय में समय परिवर्तन आदेश हुआ जारी

रायपुर: गणतंत्र दिवस पर सीएम भूपेश बघेल की घोषणा के बाद अब सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया है। 22 फरवरी से सरकारी दफ्तरों में सिर्फ पांच दिन काम होंगे।सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव ने इस संबंध में प्रस्ताव भेज दिया है।सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों के काम के घंटे बढ़ जाएंगे। रोज आधे घंटे की बढ़ोत्तरी होगी।शनिवार- रविवार की छुट्टियों को कैल्कुलेट किया जाए तो इस हिसाब से सरकारी महकमा माह में सिर्फ दो घंटे कम काम करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *