धारदार हथियार से गला रेत कर की गई युवक की हत्या जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर :परसदा के किराना व्यापारी भगतराम कौशिक रोज की तरह घर से खाना खाकर दुकान में सोने जाया करता था। तभी रात में किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुकान के अंदर ही भगतराम कौशिक के मुंह पर शराब की बोतल डालकर धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी । सुबह जब भगत राम घर नहीं पहुंचा तो उसका छोटा पुत्र विकास कौशिक दुकान पहुंचा और देखा की पिता जमीन पर खून से लथपथ पड़ा हुए है और किसी ने हत्या कर दी है।

मौके पर पहुंची चकरभाटा पुलिस जांच पड़ताल शुरू की और इसकी सूचना अधिकारियों को दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप भी मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना कर फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डाग स्क्वायड की मदद से आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

टीम में मौजूद चकरभाटा सीएसपी गरिमा द्विवेदी, चकरभाटा प्रभारी मनोज नायक, सिरगिट्टी प्रभारी फैजुल शाह और सागर पाठक मौके पर डटे रहे। इस मामले में परिजनों का कहना है कि मृतक का किसी से वाद-विवाद भी नहीं था। फिलहाल पुलिस यह जानने जुट गई है कि आखिर हत्या की क्या वजह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *