मस्तूरी स्वास्थ्य विभाग कर्मी को रात के अंधेरे में ट्रक ने मारी ठोकर, सुबह ग्रामीणों ने शव को रास्ते में रख किया चक्काजाम

रघु यादव की रिपोर्ट

मस्तूरी: स्वास्थ्य विभाग मस्तूरी में कार्यरत ग्राम पंचायत किरारी निवासी लक्ष्मण यादव का रविवार की रात को ट्रक ठोकर मार कर भाग गया।

मौके पर स्वास्थ्य कर्मी लक्ष्मण यादव की मृत्यु हो गया।सुबह 10:00 बजे तक स्वास्थ्य विभाग के कोई जवाबदार डॉक्टर पीएम के लिए नहीं पहुंचे तो गुस्साए ग्रामीणों ने मस्तूरी नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर दिया ।

और मृतक परिवार के एक सदस्य को बदले में नौकरी देने की मांग को लेकर रास्ते पर जाम लगाए हुए नारेबाजी करते रहे। मौके पर मस्तूरी तहसीलदार अतुल कुमार वैष्णव पहुंचे, के आश्वासन और समझाईस के बाद चक्काजाम हटाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *